कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मोइली ने कहा- सचिन पायलट का भविष्‍य कांग्रेस पार्टी में ही है

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मोइली ने कहा- सचिन पायलट का भविष्‍य कांग्रेस पार्टी में ही है

नई दिल्ली। राजस्‍थान में पिछले रविवार से राजनीतिक भूचाल मचा है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज होकर बगावत करने वाले राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट को लेकर पार्टी द्वारा उठाए कदम के बाद तमाम तरह की बातें हो रही हैं। सच‍िन पायलट और कांग्रेस पार्टी दोनों का अगला कदम क्या होगा इसके बारे में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि भाजपा में शामिल होने की बात पर सचिन पायलट ने साफ कह दिया है कि उनका भाजपा में शामिल होने का कोई इरादा नही है।

moily

राजस्‍थान में मचे सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एम वीरप्‍पा मोइली ने कहा कि सचिन पायलट की जो भी शिकायतें थी, उन्हें पार्टी के फोरम के भीतर हल करने की जरूरत है। सचिन पालयट के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। अगर उनके लिए कहीं पर भविष्य है तो वह कांग्रेस पार्टी में ही है। उन्होंने इस बात को माना भी है। मोइली ने कहा कि वे बीजेपी को ज्वाइन नहीं करेंगे, यह अच्छा है।

cong

मोइली ने कहा कि सचिन पायलट यूपीए-2 सरकार के दौरान सांसद और केन्द्रीय मंत्री बने। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उसके बाद उप-मुख्यमंत्री बने। वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए क्योंकि हाईकमान की तरफ से पर्यवेक्षक भेजा गया था, विधायकों की राय ली गई। वो चाहे मध्य प्रदेश हो या फिर राजस्थान दोनों जगहों पर ऐसा ही हुआ। नेता जिन्हें चुने हुए विधायकों का समर्थन होता है उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाता है।

sachin
बता दें राजस्‍थान में बगावत के बाद सचिन पायलट को कांग्रेस को पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पहले खूब मनाया लेकिन जब वो नहीं माने इसके बाद दोबारा राजस्‍थान में विधायक दल की बैठक आयोजित की और सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। जिसके बाद भी कांग्रेस के कई नेता सचिन पायलट के बारे में लगातार बयानबाजी कर रहे हैं वहीं कई पायलट का पक्ष लेते हुए गहलोत सरकार के खिलाफत कर रहे हैं और पायलट की बगावत को ठीक बता रहे हैं।
sachin
बता दें राजस्थान ​का सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सरकार गिराने के लिए डील करने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं, राजस्थान विधानसभा स्पीकर ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को नोटिस जारी किए हैं। अब खबर है कि राजस्थान कांग्रेस ने उक्त बागी विधायकों के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में संभावित उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+