वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन

नई दिल्ली, 11 मई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है। पंडित सुखराम का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने पिता के निधन की खबर दी है। अनिल शर्मा ने बताया कि पिताजी एम्स दिल्ली में भर्ती थे, जहां उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। लकिन इसी दौरान उनका निधन हो गया।

Sukh ram

Recommended Video

      Pandit Sukh Ram Demise:पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि कुछ दिन पहले भी पंडित सुखराम की निधन की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उस वक्त उनके पोते आयुष शर्मा ने इन खबरों का खंडन किया था। अनिल शर्मा ने बताया था कि पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यही नहीं परिवार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पंडित सुखराम को एयरलिफ्ट करने की अपील की थी।

      गौर करने वाली बात है कि पंडित सुखराम 1991 में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में संचार मंत्री थे। 1996 में संचार घोटाले में पंडित सुखराम का नाम आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 1985 से 1989 तक वह राजीव गांधी की सरकार में भी मंत्री रहे। इस दौरान वह फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर रहे। 1998 में पंडित सुखराम ने कांग्रेस से अलग होकर हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी का गठन किया और चुनाव लड़ा। इस चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। लेकिन पंडित सुखराम ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी।

      पंडित सुखराम के पोते ने फेसबुक पर लिखा, अलविदा दादाजी, अब फोन की घंटी नहीं बजेगी। बता दें कि सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक्स हुआ था, जिसके बाद मंडी के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 7 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी हेलीकॉप्टर मुहैया कराया था। सुखराम मंडी लोकसभासीट से सांसद रह चुके हैं। वह पांच बार विधानसभा सदस्य और तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+