बीजेपी का आरोप- बंगाल में पुलिस के लाठीचार्ज से उनके एक कार्यकर्ता की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में में सोमवार को ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में बीजेपी के एक नेता मौत हो गई है। सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा, पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
Recommended Video

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर तिनबत्ती में पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। यहां जिस प्रकार की अराजकता है, राष्ट्रपति शासन लगाना जरूरी है। यहां प्रजातंत्र नहीं, गुंडों का राज है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर बताया कि, ममता पुलिस द्वारा फेंके गए बमों के कारण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उलन रॉय की मृत्यु हो गई। लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने बंद का आह्वान किया है।
इस घटना पर बंगाल पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि, आज सिलीगुड़ी में एक राजनीतिक दल के समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की गई। हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने केवल वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस को एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।
भाजपा की युवा शाखा उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कथित कुशासन, बेरोजगारी और उपेक्षा के खिलाफ मार्च निकाल रही थी। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष और सयंतन बसु सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी जंक्शन में एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं अन्य मार्च का नेतृत्व भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय कर रहे थे।
मार्च के दौरान दोपहर करीब दो बजे सिलीगुड़ी के तीन लेन चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल को बुलाया गया। इस झड़प में कई पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि, वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा के नेतृत्व में सांसद लॉकेट चटर्जी, जय प्रकाश मजूमदार और बिस्वप्रिया रॉय चौधरी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सिलिगुड़ी में पुलिस अत्याचार के संबंध में एक रिपोर्ट सौंपी है, जिससे भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications