नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लंबे समय से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिगंबर सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार को जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। डॉ. सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Recommended Video

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिगंबर सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार को जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। डॉ. सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद से पार्टी में शोक छा गया है। कई बड़े नेताओं ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है।

डॉ. सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिवाली से ठीक एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो वसुंधरा राजे के करीबियों में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर पर राजे समेत कई बड़े मंत्री अस्पताल पहुंचे। वसुंधरा राजे, वासुदेव देवनानी और अशोक गहलोत ने डॉ. सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया।
1 अक्टूबर 1951 को बरखेड़ा गांव में जन्में डॉ. सिंह ने मेडिकल की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की नौकरी भी की लेकिन फिर राजनीति में उनकी दिलचस्पी आई गई। वो दो बार विधायक चुने गए और वसुंधरा राजे की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वो फिलहाल बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर तन कर निकला 'किम जोंग उन', डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की कर दी जिद












Click it and Unblock the Notifications