दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय जल्द कर सकते हैं शादी
नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार से सुर्खियाें में हैं। चुनाव के दौरान दिग्विजय ने स्वयं ही इस बात को कबूला था कि वो जल्द ही वरिष्ठ पत्रकार अमृता राय से शादी करेंगे। चुनाव खत्म होने के बाद अब दिग्विजय जल्द ही शादी करने की योजना भी बना रहे हैं।

गत वर्ष 2013 में दिग्विजय सिंह के पत्नी की तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था। जिसके बाद दिग्विजय ने अमृता के साथ जल्द ही शादी का ऐलान भी कर दिया था।
आम चुनाव 2014 के दौरान 30 अप्रैल को दिग्विजय ने अमृता के साथ अपने संबंधों की बात काे कबूल भी किया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मैं कोई नरेंद्र मोदी नहीं हूं जो अपनी शादी और अन्य संबंधों की बात दूसरों से या फिर मीडिया से छिपाए। उन्होंने इस बयान को दिलेरी कहकर नवाजा था।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के राघोगढ़ फोर्ट में एक रॉयल शादी होने वाली है। कुछ ट्वीट इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि ये रॉयल शादी होगी कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह और जर्नलिस्ट अमृता राय की। 21 जून को राघोगढ़ की छोटी रानी और लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबीना शर्मा सिंह ने ट्वीट किया कि वघर में जल्द ही शादी की शहनाई बजेगी लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने एक और ट्वीट किया कि उफ... परिवार में और भी लोग मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications