कौन हैं 'सेल्फी विद डॉटर' कैंपेन चलाने वाले एक्टिविस्ट सुनील जागलान? क्यों बोला पीएम को Thank You
सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरुआत करने वाले सुनील जगलान ने इसे सफल अभियान बताया है। खुद पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में सुनील को इस अभियान के लिए शुक्रिया अदा किया है।

Selfie With Daughter: सेल्फी विद डॉटर अभियान को शुरू करने वाले सुनील जगलान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने इसका जिक्र मन की बात के कार्यक्रम में किया। पीएम मोदी के द्वारा इसका जिक्र मन की बात में करने की वजह से इसे काफी लोकप्रियता मिली और काफी सफल अभियान रहा है।
सुनील जगलान ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत लोगों में बेटियों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए गई थी। हरियाणा में एक छोटे से गांव में आठ साल पहले कन्या भ्रूण हत्या को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी, जोकि धीरे-धीरे सफल हो रहा है।
सुनील जगलान जींद के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच हैं। उन्होंने जून 2015 में इस अभियान की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने इस पहल की तारीफ की थी और मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र किया था।
सुनील जगलान का कहना है कि पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने अपनी बेटियों के साथ सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। इसके लिए एक समर्पित वेबसाइट बनाई गई, जहां लोग अपने बेटी के साथ सेल्फी को शेयर कर सकते थे।
आज मन की बात के 100वें एपिसोड में भी पीएम मोदी ने सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र किया और सीनल जागलान से फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सुनील को शुक्रिया कहा।
हरियाणा के सुनील जगलान के बारे में बोलते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में जेंडर रेशियों पर काम किया। मैंने बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की।
सुनील जी ने सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरुआत की। यह दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ, इसमे मुद्दा सेल्फी नहीं था, बल्कि बेटी को प्राथमिकता दी गई थी। ऐसे ही अनेकों प्रयासों का परिणाम है कि आज हरियाणा में जेंडर रेशियों में सुधार आया है।
पीएम से मन की बात कार्यक्रम में बात करते हुए सुनील ने कहा कि हरियाणा में बेटियों के लिए यह चौथी लड़ाई थी, जिसने बेटियों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। मेरी बेटियों स्कूल में पढ़ रही हैं, आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। आपकी वजह से देश की बेटियों के चेहरे पर मुस्कान बढ़ रही है।
मैंने जब भी महिलाओं की उपलब्धियों की बात की है, उसकी खूब प्रशंसा हुई है। मन की बात महिलाओं के प्रयासों को सामने लाने का मंच बन गया।












Click it and Unblock the Notifications