दिल्ली के विवेक विहार थाने में राधे मां के लिए SHO ने छोड़ी कुर्सी, तस्वीर वायरल
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित एक पुलिस थाने से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे। यहां विवेक विहार थाने में स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां, थाने पहुंची थीं। यहां उनके लिए थाने के लिए SHO संजय शर्मा ने कुर्सी छोड़ दी। इतना ही नहीं SHO ने राधे मां को कुर्सी पर तो बिठाया ही, खाकी पर चुन्नी पहन ली। SHO की टेबल पर फूल भी बिखरे हुए थे। थाने में राधे मां के साथ घुसी भीड़, उनके जय-जयकारे लगा रही थी। SHO बेपरवाह खड़े थे। तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि SHO किस तरह सथाने में ना होकर किसी देवी के मंदिर में खड़े हों। ये हाल सिर्फ SHO का नहीं बल्कि बाकी पुलिसकर्मियों का था। सभी आशीर्वाद लेने की लाइन में लगे थे। दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और धमकाने समेत कई तरह आरोपों से घिरी राधे मां के बारे में सवाल करने पर SHO शर्मा ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं को चिन्हित करते हुए एक लिस्ट जारी किया था, जिसमें उन 14 बाबाओं के नाम शामिल था जिन्हें ढोंगी करार दिया गया है। सुखबिंदर कौर उर्फ राधे मां जो हमेशा दुल्हन की लिबास में रहती हैं उन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। राधे मां पर चौकी में अश्लीलता फैलाने का भी आरोप है। दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications