प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़े आर्थिक पैकेज को इन लोगों को किया समर्पित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए घोषित की राशि भारत की जीडीपी का 10 फीसदी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पैकेज विभिन्न वर्गों को संबल मिलेगा और वर्ष 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा।

गौरतलब है कोरोना वायरस संकट के कारण पिछले 49 दिनों से देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है, जिसका भारतीय अर्थव्यस्था पर बेहद बुरा असर पड़ा है। क्योंकि लॉकडाउन के चलते पूरे देश में विनिर्माण उद्योग से लेकर लगभग सभी उद्योग और धंधे पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 20 लाख करोड़ का पैकेज निः संदेह लॉकडाउन से त्रस्त लोगों के लिए राहत देना वाला है।
Recommended Video

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020 में देश की विकास यात्रा नई गति देगा। इससे लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ सभी पर बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि घोषित पैकेज सभी प्रकार लघु और उद्योगों के लिए लाभ देगा।

यह पैकेज उन श्रमिकों और किसानों के लिए मदद करेगा, जो हर स्थिति और मौसम में देशवासियों के लिए श्रम करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह पैकेज देश की रीढ़ माने जाने वाले मध्यम वर्ग को भी राहत प्रदान करेगा, जो देश के लिए टैक्स देता है।

उल्लेखनीय है राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते भारतीय अर्थव्यस्था संकट से घिर गया है और इसकी तस्दीक भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमणियन ने हाल में यह कहते हुए कहा था कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर एक से दो फीसदी के बीच रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications