24 जनवरी को सेलेक्शन पैनल की बैठक, नए सीबीआई चीफ पर होगा फैसला
नई दिल्ली। सीबीआई चीफ के पद से आलोक वर्मा के हटाए जाने के बाद अब नया सीबीआई प्रमुख कौन होगा इसको लेकर कयास शुरू हो गए हैं। नए सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर 24 जनवरी को सेलेक्शन पैनल की बैठक होगी। जिसमें ये नए सीबीआई प्रमुख के नाम पर मुहर लग सकती है। फिलहाल एम नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाया गया है।

बता दें कि आलोक वर्मा पर आरोप लगने के बाद पीएम मोदी की अगुवाई वाली उच्च स्तरीय सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें सीबीआई के निदेशक पद से बर्खास्त कर दिया था। तीन सदस्यीय कमेटी ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर आलोक वर्मा को सीबीआई के डायरेक्टर पद से हटाने का फैसला 2-1 से लिया था। इसके बाद एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त कर दिया गया था।
Selection Panel to meet on January 24 to decide on new CBI director pic.twitter.com/n2ix7zSb0H
— ANI (@ANI) January 16, 2019
जबकि नागेश्वर राव की नियुक्ति को लेकर सियासत तेज हो गई थी। NGO कॉमन कॉज ने प्रशांत भूषण के जरिए इस नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है और अगले हफ्ते इस पर सुनवाई होगी। NGO कॉमन कॉज ने वकील प्रशांत भूषण के जरिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एम नागेश्वर राव की नियुक्ति पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- अंतरिम CBI चीफ एम नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार












Click it and Unblock the Notifications