Ram Mandir: अब सीमा हैदर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दे दिया बयान, वकील एपी सिंह का भी किया जिक्र

Ram Mandir Seema Haider: 22 जनवरी को करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार होने जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके बाद 23 जनवरी से आम जनमानस अपने अराध्य रामलला के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि देशभर के अलग-अलग शहरों-गांवों से रामभक्त पदयात्रा के जरिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर का बयान वायरल हो रहा है।

सीमा हैदर जब से सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भागकर भारत आईं हैं, तब से न्यूज और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने वीडियो को लेकर भी सीमा हैदर जमकर चर्चाओं में रहती हैं। अब उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और राम लाल के दर्शन करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

seema haider Ram Mandir

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बोलीं सीमा हैदर?

दरअसल,सीमा हैदर से जब सवाल किया गया कि अगर उन्हें अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिले तो क्या वो जाना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में सीमा हैदर ने ऐसा कुछ कहा कि अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एडवोकेट एपी सिंह का लिया नाम

सवाल के जबाव में सीमा हैदर ने कहा कि कौन अयोध्या जाना पसंद नहीं करेगा। इसे लेकर हमारी तैयारी चल रही है। मेरे एडवोकेट भाई एपी सिंह कह रहे थे कि हम अयोध्या जरूर जाएंगे।

जानिए सीमा हैदर का प्लान?

सीमा हैदर के मुताबिक वो सचिन और अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर में रामलाल के दर्शन के लिए तैयारी कर रही हैं। सीमा हैदर का कहना है कि वो परिवार और वकील एपी सिंह के साथ पदयात्रा के जरिए अयोध्या जाने की योजना बना रही हैं।

कब नंगे पांव अयोध्या जाएंगी सीमा हैदर?

सीमा हैदर ने अपने बयान में कहा कि राम लला के दर्शन के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार पैदल जाएंगे। मैं दुआ करती हूं कि वो दिन जल्दी से जल्दी आए, जब हम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाए। हालांकि उन्होंने तारीख का जिक्र नहीं किया, लेकिन कहा कि 22 जनवरी के बाद हम कोई सही तारीख देखेंगे और पैदल अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+