भारत के लिए क्या खतरा हैं सीमा हैदर? पाकिस्तानी आर्मी कैंप में करती थी ये काम, पति के करीबी ने अब खोला राज
Seema Haider News: सीमा हैदर और सचिन मीना लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर और उनके भारतीय पति सचिन मीणा अपनी सरहद पार प्रेम कहानी को लेकर चर्चा बटोरते रहते हैं। फिलहाल सीमा सचिन और बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं।
हाल ही में सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के एक करीबी ने सीमा हैदर के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शख्स ने सीमा हैदर के बारे में ये खास जानकारी दी है, वह सीमा और उसके पति गुलाम हैदर दोनों से परिचित है।

पाकिस्तानी आर्मी कैंप में जाती थी सीमा हैदर
रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने दावा किया है कि सीमा हैदर लगातार पाकिस्तानी आर्मी की कैंप में जाती थी। सीमा हैदर का परिवार भी पाकिस्तानी सेना में है। इस शख्स ने दावा है कि सीमा हैदर अक्सर पाकिस्तानी सेना के ट्रेनिंग कैंप में जाया करती थीं। उनके चाचा, गुलाम अकबर पाकिस्तानी सेना में ट्रेनर थे।
उन्होंने कहा है कि सीमा हैदर अक्सर अपने चाचा से मिलने के लिए पाकिस्तानी आर्मी कैंप खुद अकेले जाया करती थी और वहां कई दिनों तक रहती भी थीं। सीमा हैदर उस दौरान कंप्यूटर का भी उपयोग करती थीं...क्योंकि वह कंप्यूटर इस्तेमाल करने में माहिर है। इसलिए ये शक है कि आर्मी कैंप में उसे जासूसी के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।

गुलाम हैदर के वकील से शख्स ने किया है संपर्क
रिपोर्ट के मुताबिक, खुलासा करने वाला ये शख्स भारत में गुलाम हैदर के वकील मोमीम मलिक के संपर्क में है। हालांकि मोमीम ने सूचना देने वाले की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन उसने सीमा के मामले को अदालत में पेश करने का इरादा जताया है। दैनिका भास्कर ने दावा किया है कि उनके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग है।

सीमा हैदर को लेकर और भी कई चौंकाने वाले हुए खुलासे
रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा हैदर को टेक्निकल कामों की बहुत जानकारी है। करीबी परिचित के हवाले से जो खबर सामने आई है, उसमें ये भी दावा किया गया है कि सीमा के चाचा का जब भी फोन खराब होता था तो सीमा उसे ठीक कर देती थीं। यहां तक कि बैन होने के बावजूद भी उन्होंने टिकटॉक का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ा था।
सीमा हैदर कंप्यूटर चलाने में भी माहिर हैं और कथित तौर पर वह अपने साथ एक कंप्यूटर लेकर भी आई थी। उसके परिचित ने बताया कि उसके पास अभी भी उसका कंप्यूटर है, जिसे उसने तोड़ दिया था।
बता दें कि गुलाम हैदर ने सीमा हैदर से अपने बच्चों की कस्टडी लेने के लिए भारत में केस दर्ज करवाया है। उनका दावा है कि सीमा की सचिन से शादी अवैध है और उनके बच्चों पर सीमा का कोई हक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications