Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीमा हैदर को पाकिस्तान से लौटी अंजू पर होने लगा है शक! बोली- 'वो क्या है कैसी है, लेकिन कोई बात है नहीं तो...

Anju news: पाकिस्तान से लौटी अंजू इन दिनों सुर्खियों में हैं। पांच महीने पहले जुलाई में अपने पति और बच्चों को छोड़कर अंजू राजस्थान के अलवर से कराची चली गई थी। अंजू ने वहां धर्म बदलकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली। जिसके बाद वो 10 दिनों पहले अंजू पाकिस्तान से लौट आई है और अपने बेटी से मिली हैं। अंजू के पाकिस्तान से लौटने पर कई लोगों को शक हो रहा है।

कईयों का कहना है कि अंजू पाकिस्तान से वापस किसी मकसद से आई हैं। अब पाकिस्तान से आकर कई महीनों से भारत में रहने वाली सीमा हैदर को भी अंजू पर शक हो रहा है। सीमा हैदर ने कहा है कि कोई तो बात जरूर है। जांच एजेंसियां भी इन दिनों अंजू से लगातार पूछताछ कर रही हैं।

Anju news

सीमा हैदर बोलीं- वो क्या है, कैसी है, किस तरह की है...

टाइम्स नाउ के मुताबिक सीमा हैदर ने कहा है कि, ''मैं पाकिस्तान के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहती हूं। रही बात अंजू की तो, उसके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है...इसलिए मैं इस मामले कुछ नहीं बोलना चाहती है। वो क्या है, कैसी है, किस तरह की है, ये सब वो जाने...''

सीमा बोली- कोई न कोई बात तो जरूर है...

सीमा हैदर ने आगे कहा कि, ''भारत का कानून बहुत अच्छा है। लेकिन जो इतनी सारी बातें हुई हैं, कोई न कोई बात तो होगी, इसलिए तभी ऐसा हुआ है। मैं बस इतना कहूंगी कि ऐसे ही नहीं होतीं इतनी चीजें। हमारा भारत देश, इतना सुंदर है। मुझे नहीं पता कि वो भारत जैसे देश को छोड़कर चली गई थीं। जो चीजें यहां हैं वो वहां नहीं हो सकतीं। वो क्यों गई वहां, ये वो जाने और उसका काम जाने।''

अंजू ने कहा है कि वो अपनी मर्जी से पाकिस्तान गई थीं और अपनी इच्छा से ही पाकिस्तान से वापस लौटकर भारत आई हैं। अंजू ने कहा है कि वो भारत सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों से मिलने और पहले पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+