Seema Haider: 'मुझे पूरा भरोसा है ...' सीमा ने PM मोदी, HM अमित शाह और CM योगी को भेजी राखी

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर को पूरी उम्मीद है कि उसे भारत में रहने का मौका मिल जाएगा, वो लगातार खुद को भारत के रंग में रंगा हुआ दिखा रही हैं। 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने और 21 तारीख को 'नाग पंचमी' का पर्व मनाने के बाद अब सीमा हैदर राखी का त्योहार मनाने जा रही हैं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्याथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत को राखी भेजी है।

 Seema Haider

'जय श्री राम, जय हिंद' के नारे भी लगाए'

मीडिया से मुखातिब होते हुए सीमा हैदर नेताओं को जो राखी भेजी है उसकी रसीद भी दिखाई और वो वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपने बच्चों के साथ राखी पैक करते नजर आ रही थीं। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने 'जय श्री राम, जय हिंद' के नारे भी लगाए। अब देखते हैं कि सीमा की इन राखियों पर राजनेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है?

'सीमा को भारत के कानून पर पूरा भरोसा है'

आपको बता दें कि सीमा हैदर भारत में रहेंगी या पाकिस्तान जाएंगी? ये अभी कानून तय करेगा लेकिन सीमा ने कहा है कि 'वो मर जाएंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी, उन्हें देश के कानून पर पूरा भरोसा है कि वो उन्हें सचिन मीणा के साथ इंडिया में ही रहने देगा। सीमा का कहना है कि 'उसने सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़ा है और अब वो उसे छोड़कर कहीं नहीं जाएगी।'

सीमा और सचिन की लवस्टोरी पबजी गेम से शुरू हुई

मालूम हो कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की लवस्टोरी 'पबजी गेम' से शुरू हुई थी जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया और फिर दोनों ने मार्च 2023 में नेपाल में शादी कर ली और इसके बाद मई 2023 में सीमा अवैध रूप से भारत में आ गई लेकिन जुलाई में उसके आने का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने उसे और सचिन को अरेस्ट किया और फिर इसके बाद से दोनों बेल पर बाहर हैं।

सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है?

सीमा से यूपी एटीएस भी पूछताछ कर चुकी है क्योंकि ऐसा शक जाहिर किया जा रहा है कि 'सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है और खास मकसद से इंडिया आई है', फिलहाल सीमा को लेकर जांच जारी है।

सीमा हैदर ने सचिन के लिए हिंदू धर्म अपना लिया

आपको बता दें कि सीमा हैदर ने सचिन के लिए हिंदू धर्म अपना लिया है, वो अब रोज सुबह तुलसी माता की पूजा करती है और पूर्णं रूप से शाकाहारी भी बन चुकी है। सीमा हैदर पहले से ही शादीशुदा हैं और चार बच्चों की मां हैं, उसकी पहली शादी गुलाम हैदर से हुई थी, जो कि पैसे कमाने के लिए इस वक्त दुबई में रहता हैं।

पाकिस्तान में मौखिक रूप से तलाक मान्य है

सीमा का कहना है कि 'गुलाम और वो लंबे वक्त से साथ नहीं हैं और दोनों का मौखिक रूप से तलाक हो चुका है, PAK में मौखिक रूप से तलाक मान्य है इसलिए वो और गुलाम पति-पत्नी नहीं हैं उसका केवल अब सचिन मीणा ही पति है और वो उसके साथ बहुत खुश है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+