Video: 'वो मेरे पति को जान से मार देगा', आखिर किस बात से डरी सीमा हैदर, CM योगी से सुरक्षा मांगने की आ गई नौबत
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में सीमा हैदर ने एक बच्ची को जन्म दिया है। सीमा हैदर और उनका भारतीय पति सचिन मीना का ये पहला बच्चा है। सीमा और सचिन की बेटी का 07 अप्रैल को कानूनी रूप से नामकरण किया गया। इस दौरान सीमा हैदर ने अपने पहले पति, जो पाकिस्तान में रहते हैं, उनसे मिल रहे धमकियों का जिक्र किया है।
इतना ही नहीं सीमा हैदर ने अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीमा हैदर पाकिस्तान से 2023 में नेपाल के रास्ते सचिन मीना के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में घुसने के बाद सुर्खियों में आई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीमा हैदर ने कहा है कि उसे पाकिस्तान से उसके पूर्व पति गुलाम हैदर जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

सीमा हैदर बोलीं- पहला पति कहता है, 'हिंदुस्तान में हम घुस के तुम्हें मारेंगे'
सीमा हैदर ने कहा,
''हैदर की सोच इतनी गंदी है कि मेरी मासूम बच्ची जो हाल ही में पैदा हुई है उसके लिए भी गंदी भाषा का प्रयोग कर रहा है, वह बस एक यूट्यूबर है और कुछ भी नहीं है। वो सरेआम मेरे भाई डॉक्टर एपी सिंह को गाली गलौज करता है, मुझे करता है मेरे पति सचिन जी को जान से मार देगा। वो मेरे परिवार के लिए सरेआम धमकी देता है। वो कहा है कि हिंदुस्तान में हम घुस के तुम्हें मारेंगे और सचिन जी को धमकी देता है कि उसको पता पड़ जाएगा हम क्या हैं वो ये ना सोचे कि हम पाकिस्तान में हम हिंदुस्तान नहीं पहुंच सकते जिस तरह वो धमकियां दे रहा है। हमें उससे अब डर लगता है।''
सीमा हैदर ने कहा, ''कहीं ना कहीं मुझे डर लगता है कि वो एक दहशतगर्द इंसान है, तो हम उससे अच्छाई की कभी भी उम्मीद नहीं कर सकतेह हैं। हैदर की धमकियों के प्रूफ मेरे पास पड़े हैं। वो बहुत गलत इंसान है वो हमेशा हमें धमकियां दे रहा है तो मैं इस भारत सरकार से और अपने योगी जी से ये प्रार्थना करूंगी कि इन चीजों को नोट किया जाए क्योंकि जिस तरह धमकियां दे रहा है कहीं ना कहीं मुझे डर लगता है।''
सीमा हैदर ने भारतीय नागरिकता मिलने पर क्या कहा?
सीमा हैदर ने कहा, ''देखिए मेरी नागरिकता, वो तो कब मिलेगी क्या मिलेगी वो तो भैया (वकील) बताएंगे। मेरे बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट बन चुका है तो इसमें मैं बहुत खुश हूं और सच में मैं बहुत-बहुत खुश हैं, मैं ही नहीं हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है और मेरी चार बच्चे पहले वो इतने खुश होते हैं कि हमारी छोटी बहन है इसके साथ खेलते रहते हैं।''
सचिन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सीमा हैदर ने कहा, ''हमारी बेटी हुई है...इसको लेकर मैं और सचिन जी बहुत खुश हैं। सचिन जी तो बहुत-बहुत खुश हैं और कभी-कभी बैठे-बैठे रोना शुरू कर देते हैं कहते हैं विश्वास नहीं होता कभी हम फोन पर बातें करते थे आज हमारी बेटी है, वो तो इमोशनल हो जाते हैं। मैं क्या बताऊं एक अलग ही फीलिंग आती है, अब मतलब मैं बता नहीं सकती कि घर वाले कितने खुश हैं।''












Click it and Unblock the Notifications