Seema Haider ने भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर तोड़ी चुप्पी! जानें Ex हसबैंड के मुल्क PAK को क्या दिया मैसेज?
Seema Haider Operation Sindoor: जब पाकिस्तान 'ऑपरेशन सिंदूर' से सुलग रहा था, तब भारत में एक चौंकाने वाली आवाज गूंजी - 'जय हिंद! हिंदुस्तान जिंदाबाद!' और आवाज किसी नेता, किसी सेना अधिकारी या किसी टीवी एंकर की नहीं थी... ये आवाज थी - सीमा हैदर की!
वही सीमा, जो कभी पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते बिना पासपोर्ट के भारत में आई थी, अब खुलेआम भारत के लिए 'दिल-वाले' बयान दे रही थी। सीमा पहले पाकिस्तान में रहती थीं और अब भारत में अपने प्रेमी सचिन के साथ शादी करके रह रही हैं। आइए जानते हैं सीमा ने अपने एक्स हसबैंड के मुल्क पाकिस्तान को क्या संदेश दिया?

'जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर!' - सीमा हैदर का वीडियो वायरल
6 और 7 मई की रात के दरम्यान में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। इसपर सोशल मीडिया पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं। लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वो थी सीमा हैदर की।
सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद जय भारत!' इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा - 'जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर, इंडियन आर्मी'। ये देखकर कई लोगों को हैरानी भी हुई, क्योंकि सीमा एक पाकिस्तानी नागरिक रही हैं।
पहलगाम हमले पर भी दुख जताया था
सीमा हैदर ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी दुख जताया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। उनके वकील ने बताया था कि सीमा इस हमले से बहुत आहत हुई थीं और उन्हें बहुत दुख हुआ कि बेगुनाह पर्यटकों को मारा गया।
Who is Seema Haider: कौन हैं सीमा हैदर?
सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची के पास मालिर इलाके की रहने वाली थीं। उसके पहले पति का नाम गुलाम हैदर है, जो सऊदी अरब में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है। सीमा का पाकिस्तान में निकाह हुआ और उनके चार बच्चे भी हैं। लेकिन फिर सीमा को PUBG गेम के ज़रिए भारत के नोएडा के सचिन से प्यार हो गया। जुलाई 2023 में वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आ गईं। अब वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन के साथ रह रही हैं और हाल ही में उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया है।
क्या सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा?
पहलगाम हमले के बाद भारत में कई लोगों ने सवाल उठाया कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। लेकिन अभी तक भारत सरकार ने उनकी नागरिकता या उनके वापस भेजे जाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। सीमा और उनका परिवार फिलहाल यहीं रह रहा है।
भारत ने कहां-कहां किया हमला?
'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के कैंप शामिल हैं। ये सभी ठिकाने पाकिस्तान और POK में स्थित थे, जैसे-
- मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर - जैश
- मरकज़ तैयबा, मुरीदके - लश्कर
- महमूना जोया, सियालकोट - एचएम
- मरकज़ अब्बास, कोटली - जैश
- शवाई नल्ला कैंप, मुजफ्फराबाद - लश्कर
भारत ने जहां एक सख्त संदेश आतंकवादियों को दिया है, वहीं सीमा हैदर जैसी पाकिस्तानी महिला का 'जय हिंद' कहना ये दिखाता है कि सच का साथ देने की कोई सीमा नहीं होती। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत सरकार सीमा के मामले में क्या फैसला लेती है।












Click it and Unblock the Notifications