कहीं पाकिस्तान जाना ना पड़ जाए...? सीमा हैदर ने अब खुद दिया जवाब, सचिन ने भी कर दी पहले पति की बोलती बंद
Seema Haider News: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियां बटोरती है। अब सीमा हैदर ने नए साल पर एक इंटरव्यू में वापस पाकिस्तान जाने की बात पर चुप्पी तोड़ी है।
सीमा हैदर ने कहा है कि वो चाहती है कि पाकिस्तान वाले लोग उनका नाम लेना बंद कर दें। सीमा हैदर ने कहा है कि वो चाहती हैं कि पाकिस्तान वाले पूरी तरह उन्हें भूल जाए।

भारत की नागरिकता पर क्या बोलीं सीमा हैदर?
गुलाम हैदर सीमा के भारतीय नागरिकता मिलने में रुकावट बने हुए हैं। वो सीमा हैदर को बच्चों के साथ पाकिस्तान बुलाना चाहते हैं। इन सभी बातों पर सीमा हैदर ने कहा है कि, 'मेरे वकील एपी सिंह भारत की नागरिकता के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन मैं पीएम मोदी और सीएम योगी जी से इतना ही कहूंगी कि आप भले ही मुझे भारत की नागरिकता मत दीजिए...20 साल मत दीजिए, जिंदगी भर मत दीजिए, लेकिन मुझे भारत में रहने दीजिए।'
'ये जो बकवास चल रहा है, वो खत्म हो जाए बस...'
सीमा हैदर ने आगे कहा, 'मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। मैं भारत में अपने पति और बच्चों के साथ बहुत खुश हूं। मेरे बच्चे यहां बाहर घूम रहे हैं, पढ़ रहे हैं, मेरे लिए वो बहुत बड़ी बात है। मैं बस चाहती हूं कि ये जो सभी बकवास चीजें चल रही हैं, वो जल्दी से खत्म हो जाए। मैं अपने पति के साथ अच्छी हाउस वाइफ बनकर रहूं...'

सीमा हैदर बोलीं- 'पाकिस्तान वाले मुझे मार देंगे...'
कहीं पाकिस्तान वापस ना जाना पड़े...? इस सवाल के जवाब में सीमा हैदर ने कहा कि, 'मुझे भारत की सरकार पर, यहां के कानून पर और अपने वकील एपी सिंह पर पूरा भरोसा है। मुझे भरोसा है कि मेरे साथ और मेरे चार बच्चों के साथ कोई जुल्म नहीं होगा। पाकिस्तान वाले लोग मुझे जीते-जीते मार देंगे। मुझे तो मार ही देंगे...मेरे बच्चों की जिंदगी जहन्नुम बना देंगे। वहां के लोग ऐसे हैं,,,कि वो मार सकते हैं, मैंने अपनी आंखों से ऐसे केस देखे हैं।'
सचिन ने भी कर दी गुलाम हैदर की बोलती बंद
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर इन दिनों सीमा को जेल भिजवाने और बच्चों को पाकिस्तान ले जाने दी धमकी दे रहे हैं। गुलाम हैदर की इन बातों पर सचिन मीणा ने कहा कि, ''गुलाम हैदर बस बकवास करता है। मुझे सारी बातें पता है और और सीमा के बारे में। और रही बात बच्चों की तो बच्चों को मैं भी जान से ज्यादा प्यार करता हूं। गुलाम हैदर के इज्जत पर बात आ गई है...इसिलए वो इधर-उधर की बातें करने लगा है। वो कुछ नहीं करेगा...बस खोखली धमकी दे रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications