Video: सीमा हैदर की बढ़ सकती हैं मुश्किले, अपने बच्चों से हो सकती हैं अलग, पाकिस्तानी पति गुलाम ने दी ये धमकी
Seema Haider Ghulam Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीम हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। PUBG खेलते हुए 2019 में सीमा को भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हुआ था। सीमा हैदर सचिन मीणा के साथ रहने के लिए मई 2023 में नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई हैं।
अब-तक सीमा हैदर यहां सही से रह रही हैं। लेकिन अब सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अब खुली चुनौती दी है, उन्होंने कहा है कि वो भारत आकर सीमा से अपना बच्चा लेकर जाएंगे। (वीडियो खबर के अंत में है)

पाकिस्तान यूट्यूबर मोहसिन (Digital Mohsin) के चैनल पर गुलाम हैदर ने बताया है कि वो अब दुबई से पाकिस्तान आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि वो दुबई से पाकिस्तान आ गए हैं और जल्द पाकिस्तान से भारत भी जाएंगे और सीमा के पास से अपने बच्चों को ले जाएंगे।
वर्तमान में गुलाम हैदर की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद वह दुबई से अचानक पाकिस्तान आए हैं। गुलाम हैदर वीडियो में कह रहे हैं कि, 'मैं पाकिस्तान आ गया हूं और जल्द ही भारत जाऊंगा। सीमा पर केस करूंगा और अपने बच्चे वापस लेकर आऊंगा।' उन्होंने सीमा हैदर को खुली धमकी दी है कि वह अपने चारों बच्चों के लिए कानूनी लड़ाई लगेंगे और एफआईआर भी करेंगे।
बता दें कि सीमा हैदर का उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से अभी तक तलाक नहीं हुआ है। गुलाम हैदर 2019 से दुबई में हैं। गुलाम हैदर और सीमा हैदर ने लव मैरिज शादी की थी। 2014 सीमा हैदर और गुलाम हैदर ने जकोबाबाद में कोर्ट मैरिज की थी।
सीमा हैदर और गुलाम हैदर के चार बच्चे हैं। ये चारों बच्चे फिलहाल सीमा और सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। सीमा हैदर का दावा है कि उन्होंने मार्च 2023 में नेपाल में उन्होंने सचिन मीणा के साथ एक मंदिर में शादी की थी। सीमा और सचिन मीणा फिलहाल एक पति-पत्नी की तरह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। सीमा ने भारत की सरकार से नागरिकता मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications