बिना धर्म बदले सचिन से शादी कर सकती है पाकिस्तान की सीमा हैदर? क्या है अवैध प्रवासी मामले का कानून
Seema Haider and Sachin Meena Story:पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर और भारत के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की 'पबजी वाली लव स्टोरी' इन दिनों सुर्खियों में है। पाकिस्तान के रास्ते नेपाल होकर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से सीमा भारत आई और सचिन की पत्नी बनकर किराए के मकान में रहने लगी।
हाल ही में उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने सीमा और सचिन को जमानत दे दी और यह भी आदेश दिया कि जब तक केस चलेगा, सीमा अपना घर नहीं बदलेगी और सचिन के साथ रह सकती है। ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि क्या बिना धर्म बदले सचिन से सीमा शादी कर सकती है...?

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को पहले 4 जुलाई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत के बाद सीमा ने मीडिया से कहा, ''मैंने हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना उपनाम हैदर हटाकर सीमा सचिन कर लिया है।
सीमा ने कहा, ''सीमा हिंदुओं और मुसलमानों में एक आम नाम है और इसलिए सचिन ने कहा कि मुझे अपना पहला नाम बदलने की जरूरत नहीं है। मैं खुद को सीमा या सीमा सचिन कहूंगी। हमने अपने बच्चों के नाम बदलकर राज, प्रियंका, परी और मुन्नी रख दिए हैं।"
क्या है अवैध प्रवासी मामले का कानून
भारतीय कानून के मुताबिक सीमा हैदर और उनके चार बच्चों को 'अवैध प्रवासी' माना जाएगा। अवैध प्रवासी वह विदेशी वो विदेशी होता है, जो पासपोर्ट और वीजा जैसे वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करता है या वैध दस्तावेजों के साथ देश में यात्रा करता है...। लेकिन वह अपने निर्धारित वक्त से ज्यादा अवधि तक रहता है।
अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता नहीं मिलती है। ऐसा करना भारत में प्रतिबंधित है। लेकिन सीमा बिना धर्म परिवर्तन के विशेष विवाह अधिनियम के तहत सचिन के साथ शादी कर सकती है।
बता दें कि विदेशी अधिनियम, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920 के तहत अवैध प्रवासियों को सजा भी हो सकती है या उन्हें निर्वासित भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications