पता चल गया सीमा भाभी की फिटनेस का राज! Yoga Day पर बच्चों संग दिखाया अपना हिडन टैलेंट, पाकिस्तान पर दिया बयान

Seema Haider doing Yoga: सीमा हैदर की पॉपुलैरिटी किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान से भारत अपने चार बच्चों संग आईं सीमा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सीमा व्लॉगिंग करती हैं, जिसमें वो अपने परिवार को भी दिखाती हैं। हाल ही में योगा दिवस के मौके पर सीमा ने अपना हिडन टैलेंट अपने फैंस को दिखाया है।

आज यानी 21 जून को पूरी दुनियाभर में योगा दिवस मनाया जा रहा है। इस कड़ी में सभी लोग योग की समझ को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। सीमा हैदर को भी पता है कि योगा से ही होगा। सीमा हैदर पहले ही इतनी फिट हैं मगर हाल ही में अपने परिवार संग योग करती दिखीं।

Seema Haider

सीमा हैदर हाल ही में अपने बच्चों संग अनुलोम विलोम करती दिखीं। सीमा ध्यान लगाकर योग कर रही थीं। देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। सीमा हैदर को योगा करते देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

बताते चलें कि पिछले साल सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ इंडिया आई थीं। यहां आकर सीमा यहीं के रंग में रंग गईं। सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया और फिर वो किसी भी हिंदू त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाने लगीं। देखते ही देखते सीमा हैदर की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा होने लगा।

बताते चलें कि सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर पाकिस्तान में अपने बच्चों को वापस लाने की कवायद में जुटा हुआ है। कई बार गुलाम वीडियोज जारी कर इस बात का सबूत भी दे चुका है। गुलाम हैदर कोर्ट में इस मामले में केस लड़ भी रहा है। वो कहता है कि अपने बच्चों को वो पाकिस्तान बुलाकर रहेगा।

खैर! सीमा के पति गुलाम की कोशिशों को जो भी अंजाम हो, मगर सीमा को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। सीमा हैदर आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करती हैं औऱ फैंस इन वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं।

बताते चलें कि सीमा हैदर ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जब वो रहती थीं तो मोदी के योगा के कदम पर काफी चर्चा होती थीं। पीएम मोदी ने योग करो रोग हटाओ को करके दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+