Video:'जय श्री राम-राधे कृष्णा, हम मोदी जी का बर्थडे...', सीमा हैदर ने खास अंदाज में मनाया PM का जन्मदिन
Seema Haider celebrates PM Modi's birthday: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर जब से भारत में आई हैं, तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीमा हैदर ने अब रविवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और खास अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया।
इस साल की शुरुआत में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर पीएम मोदी के जन्मदिन पर मोमबत्तियां जलाते हुए केक काटा। इस दौरान एक टेबल पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी सजाकर रखी हुई थी और उसके आसपास गुब्बारा लगाया हुआ था।

पीएम मोदी के जन्मदिन का ये सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा हैदर, 'जय श्री राम-राधे कृष्ण' बोलकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी दिख रही हैं। सीमा हैदर पीएम मोदी का जन्मदिन अपने चार बच्चे और भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ मनाया।
पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोलीं सीमा हैदर?
सीमा हैदर ने पीएम मोदी के जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो के शुरुआत में सीमा हैदर केक पर कैंडल लगाते और जलाते हुए दिख रही हैं। उसके बाद सीमा हैदर ने 'हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी' बोलते हुए केक काटा। केक काटने के बाद सीमा ने अपने बच्चे और सचिन को केक खिलाया।
वीडियो में सीमा हैदर कहती हैं, ''जय श्री राम-राधे कृष्णा, मेरा नाम सीमा मीणा है, आज हम मोदी जी का जन्मदिन मना रहे हैं। और मेरे भाई एपी सिंह (वकील) जी ने, पीएम मोदी ने जो देशभर में काम किया है, उसके बारे में बताया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि पीएम ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। हैप्पी बर्थडे मोदी जी।'' वीडियो के अंत में उन्होंने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहा।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की 30 वर्षीय महिला सीमा हैदर ने रक्षा बंधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'राखी' भी भेजी थी। सीमा हैदर हमेशा से पीएम मोदी के कामों की तारीफ करती नजर आई हैं।
सीमा हैदर ने पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी 'राखियां' भेजी थीं।












Click it and Unblock the Notifications