'जय श्री राम जय श्री राम...' अनंतनाग एनकाउंटर पर सीमा हैदर ने तोड़ी चुप्पी, खोल कर रख दी पाकिस्तान की पोल
Seema Haider video: बीते कुछ हफ्तों पहले अपने प्यार को पाने पाकिस्तान की सरहद पार कर भारत आ पहुंची सीमा हैदर यहां आने के बाद सुर्खियों में बनी रहती है। सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी से सभी लोग वाकिफ हैं। जबसे सीमा भारत आई है, देश के प्रति उनका प्यार खूब दिखाई देता है। हिंदू धर्म अपनाकर वो हिंदू बन चुकी हैं। समय समय पर हिंदू धर्म और देश को लेकर वो काफी कुछ बोलती नजर आती हैं। अब हाल ही में अनंतनाग एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तान की नापाक हरकत और आतंकवाद पर सीमा हैदर का बयान सामने आया है।
'जय श्री राम जय राधे कृष्णा'
सीमा हैदर ने अपने ताजा वीडियो में कहा, 'जय श्री राम...राधे कृष्ण...पाकिस्तान अपनी आतंकी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है और उसने हमारे जवानों को शहीद कर दिया है।'
{image-600kdjkfjdlkfjdlkf-1694837230.jpg hindi.oneindia.com
सीमा ने खोला पाकिस्तान का कच्चा चिट्ठा
सीमा हैदर ने आगे कहा, ''पाकिस्तान में लोगों को भारत के बारे में गलत सिखाया जा रहा है... इसे खत्म होना चाहिए... ये घटनाएं बंद होनी चाहिए जो पाकिस्तान द्वारा भारत में की जा रही हैं... यही कारण है कि लोग पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते... आम लोग इन आतंकवादियों से दुखी हैं... हम शहीद हुए सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं...''
सीमा हैदर ने भारतीय भाइयों के लिए एक कविता में कहा, '...हमारे भारतीय भाई जो शहीद हो गए हैं। वे मर जाते हैं और अमर हो जाते हैं।
'आतंकवादी हसीनाओं के साथ...'
सीमा हैदर बोली... 'वे मर जाते हैं और अमर हो जाते हैं... जिस उम्र में आतंकवादी खूबसूरत महिलाओं के साथ समय बिता रहे होते हैं... उसी उम्र में हमारे सैनिक शहीद हो रहे होते हैं और तिरंगे में लिपटे हुए घर आ रहे होते हैं... जय श्री राम... जय हिंद, वंदे भारत!'












Click it and Unblock the Notifications