भारत में घुसने के लिए सीमा हैदर बनीं 'प्रीति', बस वाले को कहा- 'मैं हिन्दुस्तानी हूं, आधार कार्ड भी है...'

Seema Haider News: पाकिस्तान की सीमा हैदर को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। अब ये बात सामने आई है कि सीमा हैदर जब अपने चार बच्चों के साथ दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए नेपाल के पोखरा से बस में चढ़ी तो उसने कथित तौर पर अपना नाम सबको 'प्रीति' बताया था।

रिपोर्ट के मुताबिक बस सेवा के प्रबंधक ने कहा है कि जब उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो सीमा ने बहुत ही आत्मविश्वास से दावा किया कि वह एक भारतीय नागरिक है और उसके पास आधार कार्ड है और उसका नाम 'प्रीति' है।

Seema Haider

इंडिया टुडे के मुताबिक सृष्टि बस सर्विस के मैनेजर प्रसन्ना गौतम ने बताया कि सीमा हैदर ने चार टिकट बुक किए थे। गौतम ने दावा किया कि टिकटों के भुगतान के लिए उसके पास नेपाली मुद्रा की कमी हो गई और उसने शेष राशि यूपीआई के जरिए सचिन को फोन कर ट्रांसफर करवाए थे।

सीमा ने कहा कि उसने अपने एक भारतीय दोस्त को फोन किया है, जो बाकी 6,000 नेपाली रुपये (भारतीय मुद्रा में लगभग 3,750 रुपये) भेज रहा है। सीमा ने पोखरा से ग्रेटर नोएडा तक यात्रा करने के लिए 12,000 नेपाली रुपये का भुगतान किया था।

प्रसन्ना गौतम ने यह भी दावा किया कि सीमा हैदर ने अपने भारतीय मित्र से यूपीआई भुगतान के बारे में बात करने के लिए उनके कार्यालय में वाई-फाई का उपयोग किया था। इसके बाद 'दोस्त' ने उसके साथ यूपीआई की जानकारी साझा की।

इससे पहले, सीमा और सचिन ने दावा किया था कि वह अपने चार बच्चों के साथ 13 मई को बस द्वारा नेपाल से भारत में दाखिल हुई थी। हालांकि, केंद्रीय एजेंसियां उनके दावों की पुष्टि करने में असमर्थ हैं क्योंकि किसी तीसरे नागरिक की उपस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

काठमांडू के होटल में फर्जी पहचान

सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन ने मार्च 2023 में काठमांडू के एक होटल में ठहरने के दौरान अपनी फर्जी पहचान भी बनाई थी। होटल के रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि कपल ने कोई आईडी कार्ड नहीं दिया और केवल रजिस्टर में अपना नाम लिखा। लेकिन, जब रजिस्टर चेक किया गया तो उनका नाम नहीं मिला।

रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि सीमा ने यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान से है और यह संभव हो सकता है कि कपल ने कमरा बुक करते समय नकली नामों का इस्तेमाल किया हो।

बता दें कि सीमा और सचिन पहली बार 2019 में ऑनलाइन PUBG गेम खेलते समय एक-दूसरे के संपर्क में आए और दोनों की दोस्ती हो गई।

सीमा हैदर मामले की जांच

सीमा हैदर पाकिस्तानी सेना और देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ अपने संभावित संबंधों को लेकर एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के रडार पर है। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने 17 जुलाई को नोएडा में एक अज्ञात स्थान पर सीमा, सचिन और उनके पिता से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी। केंद्र सरकार भी इस मामले पर नजर रखे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+