WATCH: 'लप्पू' से सचिन के लिए सीमा 'भाभी' ने रखा तीज का व्रत, पूजा की थाल सजाकर उतारी पति की आरती
Seema Haider Teej video: सीमा हैदर और सचिन मीणा कुछ समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। शुरुआत में सीमा के इंडिया आने के बाद से सारा जहान दोनों के पीछे पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मीडिया से लेकर यूट्यूबर्स तक से अपील की कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए। इसके बाद से दोनों ने सोशल मीडिया से ही दूरी बना ली थी। अब सीमा-सचिन का एक नया वीडियो सामने आया है।
'लप्पू सा सचिन है...'
कुछ समय से सीमा-सचिन तो नहीं लेकिन हां सचिन को लप्पू बताने वाली आंटी जबरदस्त सुर्खियों में थी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। अच्छी बात ये रही कि महिला के वीडियो ने किसी को सचिन की पर्सनल जिंदगी में दखल देने से कुछ समय के लिए रोका तो सही। वरना आए दिन सचिन-सीमा से सवालों की लोग बस झड़ी लगाए जा रहे थे। लेकिन अब काफी समय के बाद सचिन-सीमा का एक वीडियो सामने आया है।

सीमा ने सजाया पूजा का थाल
हाल ही में भारतभर में तीज का त्योहार जोरों-शोरों से मनाया गया। इस त्योहार में भारतीय महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा करती हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर ने भी पतिदेव की पूजा की। तीज व्रत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा सचिन की पूजा करती नजर आ रही है।
य़हां देखें सचिन-सीमा का लेटेस्ट वीडियो...
हिंदू धर्म को बखूबी अपनाया
सीमा हैदर ने भारत आकर न सिर्फ यहां कि संस्कृति को अपनाया, बल्कि हिंदू धर्म को भी अपना लिया। इस वीडियो में सीमा हैदर एक हिंदू महिला की तरह पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। सीमा सचिन की आरती उतार रही हैं। काफी लंबे समय बाद सचिन-सीमा का कोई वीडियो सोशल मीडिया के जरिये लोगों के सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications