सीमा हैदर और सचिन खाने को लाचार, पैसों की कमी, राशन खत्म, दूसरे के घर में रहने को हुए मजबूर

Seema Haider News: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर सुर्खियों के कारण सचिन मीना और उनके परिवार को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नए घर में शिफ्ट हो जाने के बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर और सचिन मीणा इन दिनों खाने को भी लाचार हो गए हैं। सीमा-सचिन और उनके घर वालों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Seema Haider

सोशल मीडिया पर सीमा-सचिन और सचिन के पिता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी तंगी का जिक्र कर रहे हैं। वीडियो में सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा कि पुलिस केस की वजह से उनका पूरा परिवार घर में ही कैद है। वे लोग बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि घर के हालात सही नहीं हैं। उन्हें खाने-पीने की काफी दिक्कते आ रही ही हैं।

पुलिस को भी पत्र लिखकर बताई सारी बात

सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा, हम लोग तो हर दिन कमाकर खाना खाने वाले हैं। लेकिन जब से पुलिस हमारे पीछे पड़ी है, पुलिस ने हमें घर से बाहर जाने को नहीं कहा है इसलिए हम कुछ भी नहीं कमा पा रहे हैं। हम दिनम भर घर में ही रहते हैं और राशन खत्म हो गया है। हमने स्थानीय एसएचओ को भी इसके लिए पत्र लिखकर बताया है।

सचिन के पिता नेत्रपाल ने मीडिया के सामने आकर भी गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के भूखा रहने की नौबत तक आ जाएगी। हमारे पास पैसा कमाने का कोई भी और जरिया नहीं है।

किसान नेता बोले- उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर स्वराज ने शनिवार को सीमा और सचिन के घर पर उनसे मुलाकात की थी। किसान नेता ने कहा कि जब से वे अपने घर में फंसे हैं, उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की एक लंबी कतार लगातार उनके घर पर मौजूद रहती है, जिससे सीमा और सचिन और परिवार के लिए बाहर निकलना और जरूरी चीजें खरीदना मुश्किल हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+