सीमा हैदर के शुरू होने वाले हैं बुरे दिन, कोर्ट से मिला अब बड़ा झटका, पति को भी बुलाया गया

Seema Haider News: पाकिस्तना से भारत आई सीमा हैदर की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की वजह से अब सीमा हैदर मुश्किलों में पड़ गई हैं। सीमा के साथ-साथ उनके भारतीय पति सचिन मीणा भी परेशानी में आ गए हैं।

Seema Haider News

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने जानकारी दी है कि कोर्ट ने सीमा हैदर और सचिन मीणा और उनके वकील एपी सिंह, शादी कराने वाले पंडित और बारातियों में शामिल होने वाले सभी लोगों को समन भेजा गया है। कोर्ट की ओर से मिले इस नोटिस के तहत सबको पेश होना पड़ेगा।

Seema Haider News

कोर्ट ने सीमा और सचिन को नोटिस भेज 25 मई को पेश होने को कहा

रिपोर्ट के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर फैमिली कोर्ट ने सीमा हैदर, उनके पति सचिन मीणा, वकील एपी सिंह, पंडित और बारातियों में शामिल हुए लोगों को 25 मई 2024 को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

गुलाम हैदर के वकील ने मोमिन मलिक ने जानकारी दी है कि, अगर ये सभी लोग 25 मई को कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो इन लोगों के खिलाफ एकतरफा सुनवाई की जाएगी।

Seema Haider News

पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में लगाई थी याचिका

गुलाम हैदर के वकील ने मोमिन मलिक ने कहा है यह नोटिस उन लोगों को इसलिए जारी किया गया है क्योंकि सीमा हैदर अपने आप को सचिन मीणा की पत्नी बताती हैं। वकील एपी सिंह भी मीडिया में आकर सीमा और सचिन को पति-पत्नी बताते हैं।

पंडित और शादी में शामिल हुए मेहमानों को इसलिए नोटिस भेजा गया है क्योंकि पंडित ने सीमा की दूसरी शादी कराई है, जो पूरी तरह से अवैध है। सीमा हैदर का उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से कोई अधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।

Seema Haider News

हालांकि सीमा हैदर ने दावा किया है कि इस्लाम धर्म के मुताबिक गुलाम हैदर से तीन तलाक हुआ है, जो पाकिस्तान में मान्य है। गुलाम हैदर का कहना है कि वह सीमा हैदर से अपने चार बच्चों की कस्टडी चाहते हैं।

बता दें कि सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी से इन दोनों के चार बच्चे हैं। भारत में मई 2023 में अवैध तरीके से आई सीमा हैदर अपने साथ चार बच्चों को भी लेकर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+