'मोदी जी मेरी पत्नी और 4 बच्चों को पाकिस्तान भेजिए', सीमा हैदर के पति का वीडियो वायरल, बताया हाल
Seema Ghulam Haider News Update: पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते भारत आई और फिर ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा गुलाम हैदर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मोदी सरकार से अपनी पत्नी और चार बच्चों को पाकिस्तान भेजने की गुजारिश कर रहे हैं।
दूसरी तरफ सीमा का दावा है कि पबजी गेम के दौरान वह और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा एक-दूसरे से प्यार करने लगे। जिसके बाद उन्होंने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन के साथ शादी की। उन्होंने हिंदू धर्म भी अपना लिया है।

चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई सीमा का दावा है कि उसके बच्चे भी हिंदू धर्म के हैं और उनके नाम भी उसने बदल दिए हैं। 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश के जेवर सिविल कोर्ट ने सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन मीणा को राहत दी है। बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने के लिए में पुलिस ने उन्हें 04 जुलाई की सुबह गिरफ्तार किया था।
अब सीमा मोदी सरकार से भारत की नागरिकता मांग रही हैं। वहीं दूसरी और सीमा के पति गुलाम हैदर का सऊदी अरब से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर गुजारिश कर रहे हैं कि उनकी पत्नी सीमा हैदर और मेरे 4 बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाए।
गुलाम हैदर ने वीडियो में क्या कहा...?
गुलाम हैदर वीडियो में कहते हैं, 'मैं मोदी सरकार को हाथ जोड़कर अपील करता हूं, मैं सीमा का शौहर, गुलाम हैदर, मैं अपील करता हूं कि मेरे बच्चे और पत्नी सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। मेरे बच्चे पबजी गेम खेलकर, जहनी मरीज बन गए। उन्हें पाकिस्तान से पट्टी पढ़ाकर भारत ले जाया गया। हिन्दुस्तान के मीडिया का मैं बहुत शुक्रगुजार हूं... कि उन्होंने सच दिखाया। मुझे तो कुछ पता नहीं था कि मेरे बच्चे कहां हैं। मैंने मीडिया में देखा कि मेरे बच्चे भारत के पुलिस कस्टडी में हैं। ये देखकर मेरा होश उड़ गया।''
गुलाम हैदर ने आगे कहा, 'सीमा मेरी घरवाली है। मैं मोदी सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं, गुजारिश करता हूं कि मेरे बच्चे और पत्नी को मेरे हवाले करें, पाकिस्तान के हवाले करें...। मैं इस वक्त बहुत परेशान हूं।'












Click it and Unblock the Notifications