Kavery Express: ट्रैक पर मलबा देख ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, हादसे का शिकार होने से बची कावेरी एक्सप्रेस
Kavery Express: तमिलनाडु में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। ड्राइवर ने खतरे से पहले ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट स्लैब का मलबा देखने के बाद तमिलनाडु के थिरुपाथुर जिले के अंबुर के पास ट्रेन रोक दी।
चेन्नई के रेलवे पुलिस अधीक्षक पोनराम ने कहा कि ट्रैक पर कंक्रीट का मलबा रखा हुआ था, जिसे कावेरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने देखा। उन्होंने आज सुबह करीब 3:30 बजे ट्रेन रोक दी।

एसपी पोनराम ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह किसी मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति द्वारा किया गया था। आमतौर पर ट्रैक के पास एक मंदिर में रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुष्टि की है कि उस व्यक्ति को रात 1 बजे के आसपास ट्रैक के पास देखा गया था। जांच जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, जब कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन के एक लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट स्लैब का मलबा देखने के बाद ट्रेन रोक दी।
इस सिलसिले में जांच चल रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हमें मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी दी गई है जो पश्चिम बंगाल से हैं। घटना के बाद चेन्नई रेलवे जांच टीम स्थानीय पुलिस के साथ घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची।
वहीं, इससे पहले ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा हुआ था। तीन ट्रेनों की टक्कर से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से नीचे उतर गई थी। जिसमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब एक हजार लोग घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, TOP 5 अधिकारियों का किया ट्रांसफर












Click it and Unblock the Notifications