जब चिट्ठी लिखकर जयललिता ने हिलेरी क्लिंटन को दी बधाई

चेन्‍नई। हिलेरी क्लिंटन और जयललिता, शायद आपको यकीन न हो लेकिन जब इस वर्ष हिलेरी अमेरिकी में राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए पहली महिला उम्‍मीदवार बनीं थी तो जयललिता ने उन्‍हें चिट्ठी लिखी थी। जयललिता के निधन के बाद से उनसे जुड़े जो पल याद आ रहे हैं उनमें से यह भी एक है।

hillary-clinotn-meeting-jayalalitha.jpg

अम्‍मा की इंग्लिश से इंप्रेस थीं हिलेरी

वर्ष 2011 में जब हिलेरी अमेरिका की विदेश सचिव थीं तो भारत आईं। हिलेरी तमिलनाडु भी गईं और उन्‍होंने अम्‍मा से मुलाकात की जो उस समय ही राज्‍य की मुख्‍यमंत्री बनी थीं।

दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातें हुईं और अम्‍मा की इंग्लिश ने हिलेरी को काफी प्रभावित किया था। इस मुलाकात को याद करते हुए ही इस वर्ष जयललिता ने हिलेरी क्लिंटन को एक चिट्ठी लिखी थी।

अम्‍मा ने बताया गौरवशाली पल

हिलेरी के साथ अपनी मुलाकात के बाद संबंधों में आई करीबी को और मजबूत बनाने के मकसद से जयललिता ने 17 जून को एक खत हिलेरी को लिखा था।

इस खत में जयललिता ने लिखा, 'डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्‍मीदवार बनने पर मेरी ओर से बधाई स्‍वीकार करें। यह पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए गौरव और संतोष का पल है।'

खत में आगे लिखा गया था, 'खासतौर पर लोकतांत्रित चुनाव व्‍यवस्‍था से जुड़ी महिलाओ के लिए आपका राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनना वाकई एक अद्भुत मौका होगा। इतिहास बनाने के अलावा आपने दुनियाभर की महिलाओं के सशक्‍तीकरण से जुड़े कामों को एक नई उम्‍मीद दी है।'

दोनों ने रचे इतिहास

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता ने वर्ष 2011 में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रचा था।

इसके बाद उन्‍होंने फिर मई 2016 में दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर एक और इतिहास रचा। वहीं तमिलनाडु से हजारो मील दूर अमेरिका में भी डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन एक इतिहास तो रच ही चुकी थीं।

ऐसे में अम्‍मा की चिट्ठी कहीं न कहीं काफी मायने रखती थी। उनकी पार्टी के तो एक विधायक ने उस समय यह तक कह दिया था कि अम्‍मा की वजह से ही हिलेरी को राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी हासिल हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+