अमृतसर में कपिल-गिन्नी का रिसेप्शन, सामने आई पहली फोटो

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी कर ली है, ये पंजाबी शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में हुई, शादी के बाद न्यूलीवेड कपल ने अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए कपिल के होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन रखा। इस रिसेप्शन में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें कपिल महरून कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं, कपिल की वाइफ गिन्नी चतरथ ने लाइट ग्रीन लहंगा पहना था।

अमृतसर में कपिल-गिन्नी का रिसेप्शन

अमृतसर में कपिल-गिन्नी का रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर इस रिसेप्शन के मेहमान बने। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद और कॉमेडियन भगवंत मान भी इस रिसेप्शन में पहुंचे। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने इस रिसेप्शन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा इस रिसेप्शन में ढोल-नगाड़े का खास इंतजाम था।

रिसेप्शन पार्टी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिसेप्शन पार्टी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कपिल की रिसेप्शन पार्टी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, हालिया इंटरव्यू में अपनी होने वाली बीवी गिन्नी के बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं।

गिन्नी ने की थी कपिल शर्मा की तारीफ

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

कपिल के कॉमेडी शो की वापसी

आपको बता दें कि शादी के बाद कपिल अपने कॉमेडी शो के जरिए जल्द ही टीवी पर दिखने वाले हैं, शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जिसको लेकर कपिल के फैंस और टीम काफी उत्साहित है।शादी की तैयारियों और रस्मों के बीच ही कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। इस शो के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+