कड़ी सुरक्षा के बीच बहराइच में होगी नमो की गूंज

Modi supporters
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गूंज आज बहराइच में सुनाई देगी। कानपुर और झांसी में सफल रैली आयोजित करने के बाद अब नमो की गूंज बहराइच में भी सुनाई देगी। इस बीच पटना में हुए बम धमाकों के बाद रैली स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

मोदी के साथ भाजपा की इस विजय शंखनाद रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। विजय शंखनाद रैली के जरिए मोदी के डंके की गूंज इस इलाके में आने वाले समय के लिए भाजपा को ताकतवर बना सकती है।

गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती और अयोध्या सहित कई जिलों को अपने में समेटे यह इलाका खेतिहर मजदूरों, आदिवासियों तथा मेहनतकश लोगों के नाम रहा है। हर वर्ष बाढ़ की मार झेलना यहां की नियति बन गई है। यहां तो पिछड़ेपन के हालात यह हैं कि तमाम जनजातियों ने आज तक रेलगाड़ी तक के दर्शन नहीं किए हैं।

रैली स्थल पर बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वोएड दस्ते

इस बीच मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर गुजरात से आए सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस महकमे ने पूरी ताकत झौंक दी है। बहराइच में होने वाली रैली की सुरक्षा के लिए एसटीएफ और एटीएस के 86 कमांडो रैली क्षेत्र में तैनात रहेंगे। ये कमांडो रैली के दौरान संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

पटना में मोदी की रैली के दौरान हुए बम धमाकों और बहराइच के नेपाल की सीमा से सटे होने की वजह से प्रदेश पुलिस खासी सतर्क है। नेपाल में मौजूद इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादी रैली में गड़बड़ी फैलाने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के अलर्ट के बाद रैली को लेकर खासी चौकसी बरती जा रही है।

रैली स्थल को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। कहीं चूक न हो पाए इस लिए चार पुलिस अधीक्षकों, आठ अपर पुलिस अधीक्षकों, तीस पुलिस उपाधीक्षकों और लगभग 225 उप निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। रैली स्थल पर बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वोएड दस्ते लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी इससे पूर्व कानपुर और झांसी में विजय शंखनाद रैली कर चुके हैं। इन दो रैलियों की सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने मोदी की बहराइच रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+