तारा शाहदेव मामला: जज का बॉडीगार्ड निलंबित
रांची। तथाकथित लव जिहाद मामले में एक नया मोड़ आ गया है। तारा शाहदेव मामले में घेरे में आए रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन के साथ संपर्क रखने के आरोप में देवघर जिला प्रधान जज अंगरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

खबर है कि साथ ही रकीबुल हसन से संपर्क रखने के आरोप में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों से पूछताछ होगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में अंगरक्षक अजय की भूमिका को देखते हुए उससे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
पढ़ें- 1 लाख लो, जिस्म ले लो
दरअसल उस पर आरोप है कि वह 21 अगस्त को सरकारी वर्दी में रंजीत के साथ रांची गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो रकीबुल हसन के साथ संपर्क रखने के आरोप में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए नोटिस भेजा है।
जिन्हें-जिन्हें नोटिस भेजा गया है उनमें नगर उंटारी के पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार, तोरपा के पुलिस उपाधीक्षक अनुदीप सिंह और देवघर के पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नेनथानी का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि मामले की तह तक जाने मं पुलिस को अभी वक्त लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications