जम्मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू। पिछले 10 घंटे से बडगाम में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी, जिसमें हिज्बुल के 3 आंतकियों के मारे जाने की खबर है। सोमवार रात को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आंतकी हमले के बाद इसे सेना की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है।

ये मुठभेड़ बडगाम के रुदवोड़ा इलाके में हुई है, ये एक संयुक्त ऑप्रेशन है, जिसमें श्रीनगर और बडगाम SOG शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने पथराव करना शुरू किया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम साढ़े सात बजे बडगाम में मागाम के पास मक्हामा रडबुग में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर एसओजी श्रीनगर, एसओजी बडगाम और सेना की दो आरआर के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, आतंकियों की मदद के लिए स्थानीय लोगों ने पथराव करना शुरू किया लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी नहीं हटाई और पथराव कर रही भीड़ पर काबू पा लिया और सर्च अभियान जारी रखा।

सुरक्षाबलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Recommended Video

      Security Forces encounter 3 terrorists in Budgam

      इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बडगाम में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया है। हालांकि अधिकारियों ने हालांकि आतंकियों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। एक ओर जहां बडगाम में ये ऑप्रेशन चल रहा है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से जम्मू के पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना भी दे रही है।

      अनंतनाग में आतंकी हमला

      गौरतलब है कि 10 जुलाई की रात श्रीनगर से जम्मू जाते हुए अमरनाथ यात्रियों की बस पर अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ था, इस हमले में सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई, जबकि 19 घायल हो गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+