अमरनाथ यात्रियों पर पहले भी हो चुका है हमला, जानें कब-कब श्रद्धालु हुए शिकार

श्रीनगर। इस बार सावन का पहला सोमवार भारत माता के दिल में ऐसा जख्म दे गया जिसका दर्द शायद कभी नहीं मिटेगा। धरती के जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर के अनंतनाग जिले में उस वक्त खून की नदियां बह उठी जब नापाक इरादों वाले आतंकवादियों ने निर्दोष तीर्थयात्रियों को गोलियों से भून दिया।

 7 श्रद्धालुओं की मौत

7 श्रद्धालुओं की मौत

गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार रात को अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है, इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और करीब 32 लोग घायल हो चुके हैं। ये हमला रात करीब 8.20 पर हुआ, मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं।

कई बार बाबा बर्फानी के उपासकों को निशाना बनाया गया

कई बार बाबा बर्फानी के उपासकों को निशाना बनाया गया

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब अमरनाथ यात्रियों पर हमला हुआ है, इससे पहले भी कई बार बाबा बर्फानी के उपासकों को निशाना बनाया जा चुका है।

 श्रद्धालु हुए शिकार

श्रद्धालु हुए शिकार

  • वर्ष 1993: बाबरी मस्जिद विवाद के बाद अमरनाथ यात्रा पर दो हमले हुए जिसमें तीन लोग मारे गए।
  • वर्ष 1994: यात्रियों पर आंतकी हमला किया गया जिसमें दो की मौत हो गई।
  • वर्ष 1995: लगातार तीसरे वर्ष हरकतुल अंसार ने यात्रा पर प्रतिबंध लागू कर दिया। तीन हमले किए गए परंतु इसमें किसी की मौत नहीं हुई।

आतंकी हमला

आतंकी हमला

  • वर्ष 2000: आतंकवादियों द्वारा पहलगाम के करीब आरू नामक स्थान पर हुए किए गए हमले में 32 श्रद्धालुओं सहित 35 लोग मारे गए।
  • वर्ष 2001: शेषनाग में आतंकवादी हमले में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 12 श्रद्धालु मारे गए।
  • वर्ष 2002: अमरनाथ यात्रा पर हुए दो अलग अलग हमलों में कुल दस श्रद्धालु मारे।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने की कड़ी निंदा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने की कड़ी निंदा

    10 जुलाई को हुए हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है कि जम्मू एवं कश्मीर में शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रियों पर इस कायरतापूर्ण हमले का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमले की चारों ओर से कड़ी से कड़ी निंदा होनी चाहिए।

    मुफ्ती सरकार

    आतंकी हमले में घायल हुए श्रद्धालुओं से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अस्पताल पहुंचीं तो वहीं पीएम मोदी ने मुफ्ती सरकार की हर संभव मदद करने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+