जम्मू और कश्मीर: शोपियां के 13 गांवों में सेना ने शुरू किया तलाशी अभियान
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आज सेना ने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। सुरक्षाबलों ने शोपियां के 13 गावों को घर कर तलाशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में 44RR, 62RR,1RR, और CRPF के जवान शामिल हैं। शोपियां के सुगन, हेफ्फ, शिरमाल, नागबल, बारबग, चित्रागाम,तुर्कावांगम, मालदीरा, केशव, कडगाम समेत अन्य गावों में चल रहे इस अभियान से पहले शइी रविवार को सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। गौरतलब है कि बीते दिनों आतंकियों ने कुछ स्थानीय लोगों पर भी हमला किया था।

दूसरी ओर केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में बातचीत शुरू करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने दिनेश्वर शर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। दिनेश्वर शर्मा आईबी के पूर्व चीफ रह चुके हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बातचीत को लेकर दिनेश्वर शर्मा को पूरे अधिकार दिए हैं। वो सभी तबकों से बात कर केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे।जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में बातचीत शुरू किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications