श्रीनगर में सेना ने मार गिराए दो आतंकी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को एलओसी के पास एक एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेना की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार तड़के माछिल सेक्टर में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
घटनास्थल से दो एके-47 राइफलें और एक यूबीजीएल तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है।
फिलहाल सेना की ओर से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि दोनों आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ कर रहे थे या फिर पहले से ही स्थानीय तौर पर सक्रिय थे।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में आई बाढ़ राहत एवं बचाव अभियानों में सेना की भारी तैनाती के बावजूद नियंत्रण रेखा के पास तैनात सैनिक चौकस हैं। प्रवक्ता ने बताया कि माछिल सेक्टर में अभियान अब भी जारी है और आगे के ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications