LoC पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, 1 आतंकवादी ढेर
जम्मू कश्मीर के मछलील सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आज आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मछलील सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आज आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, 'सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के मछलील सेक्टर से लगे एलओसी के समीप कुछ संदिग्ध गतिविधी देखी जिसके बाद उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए ऑपरेशन किया। घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया है। ऑपरेशन में एक आतंकवादी ढेर हुआ है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।'
बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को एलओसी से लगे नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लघंन करते हुए गोलाबारी की थी। इस हमले में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications