पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ पर सख्त हुई सरकार, दिया मार गिराने का आदेश
नई दिल्ली। पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह भारत में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने के लिए छोटे ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं। इस महीने में कई बार पाकिस्तान ड्रोन भारतीय सीमा में घुसे हैं। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को अब निर्देश दिए गए हैं कि वे सीमा में घुसपैठ करने वाले ऐसे ड्रोन को मार गिराएं, जो 1000 फीट या इससे कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा हो।

सीमा पार दिखा पाकिस्तानी ड्रोन तो मिनटों में होगा खाक
हाल ही में पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी संगठनों के ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों को सीमा पर पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराने की मंजूरी मिली है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अगर कोई यूएवी 1000 फीट और उससे नीचे उड़ान भर रहा है और अगर वो सीमा पार करता है तो उसे मार गिराया जाएगा।

7 सितंबर को हुसैनीवाला बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया था
अगर कोई ड्रोन 1000 फीट की ऊंचाई से ऊपर उड़ान भरता है तो इस स्थिति में एजेंसियां आखिरी फैसला करेंगी। क्योंकि, इस ऊंचाई पर उड़ने वाला फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कोई विमान भी हो सकता है। 7 सितंबर को हुसैनीवाला बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया था। इसके अगले दिन भी यहां बीएसएफ को एक ड्रोन दिखाई दिया था। यह ड्रोन करीब 400 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था और सीमा के भीतर 5 किमी तक आ गया था। सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर इसे मार गिराने की कोशिश भी की थी।

अलर्ट के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में सर्च ऑपरेशन
24 सितंबर को पंजाब के पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता ने बताया था कि पाक से 9-16 सितंबर के बीच करीब 8 चीनी ड्रोन के जरिए 80 किलो विस्फोटक सामग्री पंजाब और जम्मू-कश्मीर भेजी गई। कई इलाकों से हथियार बरामद किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर जंगलों में स्थित घरों की भी तलाशी ली थी। सूने रास्तों पर आवागमन करने वालों के आईडी प्रूफ भी चेक किए गए थे।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications