कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक, Video
कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक व्यक्ति न घुसने की कोशिश की। अच्छी बात यह है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर थे, इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जब देवनागरी में रोड शो कर रहे थे इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई है। रिपोर्ट के अनुसार जब पीएम मोदी का रोड शो चल रहा था उसी दौरान एक व्यक्ति दौड़ते हुए पीएम मोदी के पास पहुंचने की कोशिश करने लगा। हालांकि अच्छी बात यह थी कि पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियो ने उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस ने भी पुष्टि की है।
#WATCH | Karnataka: Security breach during PM Modis roadshow in Davanagere, earlier today, when a man tried to run towards his convoy. He was later detained by police.
(Visuals confirmed by police) pic.twitter.com/nibVxzgekz
— ANI (@ANI) March 25, 2023
हालांकि एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार का कहना है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। आरोपी युवक के प्रयास को हमने असफल कर दिया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। लिहाजा सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। यह एक असफल प्रयास था, जिसे समय रहते एसपीजी ने विफल कर दिया। गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में यह दूसरी बार चूक हुई है। इससे पहले कर्नाटक के हुबली में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।
हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक बच्चा उनके करीब आ गया था। छठी क्लास का यह बच्चा पीएम मोदी को माला पहनाना चाहता था। हुबली में जब पीएम मोदी का रोड शो गुजर रहा था तो उस वक्त पीएम अपनी कार से बाहर निकले थे, इसी दौरान वह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी यह बच्चा उनके पास पहुंच गया, लेकिन पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने उस माला को तत्काल बच्चे के हाथ से ले लिया और बच्चे को वापस भेज दिया। उस वक्त भी कर्नाटक पुलिस ने इसे पीएम की सुरक्षा में चूक नहीं माना था। वहीं बच्चे का कहना था कि मैं पीएम को माला पहनाने के लिए गया था, मैंने न्यूज में सुना था कि पीएम आएंगे, मेरा करने लगा पीएम को माला पहनाऊं।












Click it and Unblock the Notifications