संसद की सुरक्षा में सेध की बड़ी कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध की बड़ी कोशिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। जानकारी के अनुसार फर्जी आधार कार्ड के जरिए तीन लोगों ने संसद भवन के भीतर घुसने की कोशिश की। ये तीनों मजदूर थे, जो संसद के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।

सीआईएसएफ ने बताया कि ये तीनों संसद भवन के गेट नंबर 3 से घुसने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इन्हें पकड़ लिया गया है और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस इन तीनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

parliament

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों ही आरोपियों की पहचान मोनिस, शोएब और कासिम के रुप में हुई है। तीनों के पास से फर्जी आधार पाया गया है। इनके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश हुई है। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर माह में भी इस तरह की घटना सामने आई थी। 13 दिसंबर को दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे। इन दोनों ने केन से पीले रंग का धुंआ फैलाया था।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जानबूझकर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इसका इस्तेमाल संसद के भीतर जाने के लिए किया। जब संसद की सुरक्षा में लगी टीम ने इसकी जांच की तो पता चला कि ये दस्तावेज फर्जी हैं। जिसके बाद इन लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला 4 जून का है। दोपहर को तकरीबन 1.30 बजे सीआईएसएफ के जवानों ने गेट नंबर 3 पर इन तीनों ही आरोपियों को फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन लोगों की संसद के भीतर जाने की क्या मंशा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+