सीएम ममता बनर्जी के आवास की बढ़ेगी सुरक्षा, 74 लाख की लागत से बनेंगे दो वॉच टॉवर
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सरकार ने सीएम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। 30बी, हरिश चटर्जी स्ट्रीट में ममता बनर्जी से मिलने आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो वॉच टॉवर स्थापित करने की योजना बनाए जाने की खबर आ रही है। इसकी लागत 74 लाख रु बताई जा रही है जो 90 दिनों में बनकर तैयार होगा।

इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी द्वारा दो वॉच टॉवर स्थापित करने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। हालांकि पुलिस ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि ऐसे किसी टॉवर के बनाने की बात नहीं है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा गलत संदेश फैलाया जा रहा है। ऐसा कोई फैसला लिया नहीं गया है।
जबकि टेंडर के अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद प्रशासन ने वॉच टॉवर लगाने का निर्णय लिया है। दोनों छोर पर एक-एक वॉच टॉवर बनाने का प्रस्ताव है जिसकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसका निर्माण करने वाली संस्था अगले 5 सालों तक उक्त टॉवर की देखभाल की जिम्मेदारी भी संभालेगी।












Click it and Unblock the Notifications