कर्नाटक: सियासी उठापटक के बीच 29 जुलाई को विधानसभा के आसपास लगेगी 144 लागू

नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं, जिसे देखते हुए किसी भी तरह की हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए विधानसभा के दो किलोमीटर के रेडियस में धारा 144 लगाई जाएगी। इसकी जानकारी बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने दी। विधानसभा के दो किमी के दायरे में 29 जुलाई, सुबह 6 बजे से आधी रात 30 जुलाई तक धारा 144 लागू रहेगी।

section 144 to imposed from 29th july to 30 july midnight withn 2km radium area of karnataka vidhana soudha

इसके पहले, 23 जुलाई को कुमारस्वामी सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले, बेंगलुरु प्रशासन ने किसी भी तरह की हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए 48 घंटे के लिए धारा 144 लागू कर दिया था। इस दौरान शराब की दुकान, बार और पब बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया था कि 23 और 24 जुलाई को बेंगलुरु शहर में धारा 144 लगाई जा रही है।

बता दें कि 31 जुलाई को कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में पिछले तीन हफ्तों से राजनीतिक उठापटक जारी है। 16 बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार पर खतरा पैदा हो गया और आखिरकार 23 जुलाई को ये सरकार गिर गई। बागी विधायक सदन में उपस्थित नहीं हुए और इस तरह गठबंधन सरकार बहुमत की संख्या से दूर रह गई। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर खरीदफरोख्त करने का आरोप लगाया था।

विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकाम रहने पर कुमारस्वामी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में 99 जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े थे। सरकार गिरने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, इसके बाद शुक्रवार को राज्यपाल ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+