तिहाड़ जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल और बाहर धारा 144 लागू

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंध को देखते हुए दिल्ली पुलिस की दो कंपनियां जेल परिसर के बाहर तैनात कर दी गई हैं। नाकेबंदी के अतिरिक्त अन्य सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त रणवीर सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं क्योंकि हमें आशंका है कि आप समर्थक गुरुवार को भी प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं योगेंद्र यादव और मनीष सिसौदिया सहित आप के कई समर्थकों को प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications