भारत-पाकिस्तान के NSA बीच बैंकॉक में सीक्रेट मीटिंग

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान की तल्खी के बीच दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की एक सीक्रेट मीटिंग की बात सामने आई है। यह बैठक बैंगकॉक में 26 दिसंबर को हुई है। यह बैठक दोनों देशों के बीच ठीक एक दिन बाद हुई है जब कुलभूषण जाधव के परिवार ने पाकिस्तान में उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान जिस तरह से जाधव के परिवार के साथ बदसलूकी हु़ई थी उसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

भारत-पाकिस्तान के NSA बीच बैंकॉक में सीक्रेट मुलाकात

सूत्रों के अनुसार यह बैठक पहले से ही निर्धारित थी, जिसमे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल व पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर खान जनूजा की बैंगकॉक के न्यूट्रल वेन्यू में हुई है। दोनों देशों के बीच बैठक का फैसला पिछले महीने ही लिया जा चुका था। दोनों देशों के विदेश मंत्री इस बैठक के बारे में पहले से ही अवगत थे।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

यहां गौर करने वाली बात यह है कि जनूजा ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह बैठक तकरीबन पांच घंटे तक चली, इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और दोनों देशों के बीच संबंध को लेकर हुई थी। दोनों देशों के बीच जिस तरह से संबंध में तनाव बढ़ा है उसपर एनएसए के बीच बैठक हुई थी। गौरतलब ह कि हाल ही में जनूजा ने कहा था कि साउथ एशिया के में स्थिरता काफी अहम है और आने वाले समय में परमाणु युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि साउथ एशिया में संतुलन बनाने के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+