कपल की हत्या से पहले उन्हें निर्वस्त्र करने का खुल गया राज

इस हत्याकांड में दोनों के कपड़े उतरने की बात सभी को खटकी थी, सभी को तो ये लग रहा था कि ये हत्याकांड रेप और मर्डर का होगा।

पुणे। महाराष्ट्र और पूरे देश को दहला देनेवाले डबल मर्डर का आखिरकार खुलासा हो गया। ढाई महीने पहले एक युवक-युवती की हत्या कर दी गई थी, इस केस की मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। महज हजार रुपए के लिए ये कत्ल किए गए, ये बात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सामने आई है। इस मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुणे से और दूसरे आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है। ये जानकारी विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोल्हापुर परिक्षेत्र के विश्वास नांगरे पाटिल ने पत्रकार परिषद में दी।

कपल की हत्या से पहले उन्हें निर्वस्त्र करने का खुल गया राज

क्या है पूरा मामला?

लोनावला के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट के दो होशियार विद्यार्थियों का 2 अप्रैल को मर्डर किया गया था। ये हत्याकांड दिल दहला देनेवाला था, इस डबल मर्डर में सार्थक वाघचौरे और श्रुती डुंबरे की हत्या के बाद दोनों की निर्वस्त्र लाश लोनावला के पास पाए जाने से खलबली मच गई थी। हत्या के समय दोनों के कपड़े उतार दिए गए थे और दोनों के हाथ पैर बांध दिए गए थे। दोनों के शरीर पर मारपीट के काफी गहरे निशान और सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इस हत्याकांड में दोनों के कपड़े उतरने की बात सभी को खटकी थी, सभी को लग रहा था कि ये हत्याकांड रेप और मर्डर का हो सकता है लेकिन पोस्टमॉर्टम में ये बात साफ जाहिर हो गई थी कि लड़की के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती नहीं की गई है। सुनसान और विरान जैसी जगह पर दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

कैसी सुलझी हत्या की गुत्थी?

मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए पुलिस को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में काफी बड़ी सफलता मिली है। हत्या के दौरान दोनों आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई और कुछ गवाहों के मुताबिक दोनों आरोपियों को वहां खून साफ करते हुए और कपड़ों को छुपाते हुए देखा गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड पाए गए हैं। 4 महीने पहले ही रॉबरी के केस में जेल से छूटकर एक आरोपी बाहर आया था। इस केस में पुणे जिले के सभी हिस्ट्री शीटर से पूछताछ की गई थी। मीडिया प्रेशर के चलते विशेष जांच दल समिती भी गठित की गई थी।

क्या कबूल किया आरोपियों ने?

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उनका मकसद सिर्फ कपल को लूटना था, कपल को तेजधार हथियार दिखाकर, डरा-धमकाकर लूटना जिसमें युवक-युवती को डरा-धमकाकर दोनों के कपड़े उतरवाना, जिससे वो डर से अपने पास की सभी वस्तु सरेंडर कर दें। हत्या वाले दिन भी सार्थक और श्रुती को डराने धमकाने के लिए दोनों के कपड़े उतारे गए लेकिन दोनों ने जब इस बात का विरोध किया तो सिर पर पत्थर से वार करके दोनों की हत्या कर दी गई।

जबरन चोरी कैसे तबदील हुई हत्या में?

सार्थक और श्रुती दोनों लोनावला के पास टाइगर पाइंट में जाने के लिए निकले थे, तभी आरोपियों ने दोनों का रास्ता रोककर उन्हें हथियार से धमकाया और सुनसान जंगल में ले गए। दोनों आरोपियों ने पहले तो सार्थक के साथ मारपीट की और उसे कपड़े उतारने को कहा। सार्थक के कपड़े उतारने के बाद श्रुती के जबरन कपड़े उतारने की जब कोशिश की तो सार्थक ने इस बात का विरोध करते हुए दोनों के साथ झड़प की। इस झड़प में दोनों आरोपियों ने सार्थक के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। सार्थक की मौत के बाद श्रुती जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। श्रुती पुलिस को सब बता देगी इस डर से रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और मुंह सार्थक की शर्ट से बांध दिया गया। इसके बाद श्रुती के भी सिर पर पत्थर से वार करके उसकी भी हत्या कर दी गई।

क्या हुआ ढाई महीने के दौरान?

पुलिस को इस गुत्थी सुलझाने में कोई भी सुराग हाथ नहीं लग रहा था, दूसरी ओर दोनों के पैरेंट्स बार-बार जल्द से जल्द आरोपियों की मांग पुलिस से कर रहे थे। श्रुती की मां ने आरोपियों को जल्द नहीं पकड़े जाने की वजह से आत्मदहन करने की धमकी भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+