Cornavirus: केरल में सामने आया दूसरा पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। चीन में फैला जानलेवा कोरोना वायरस दुनियाभर में अपने पैर फैला रहा है। भारत में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। दोनों ही मामले केरल में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार यह मरीज भी चीन गया था। फिलहाल मरीज को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है, जहां पर डॉक्टर उसपर करीब से नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल मरीज की हालत को स्थिर बताया जा रहा है। इससे पहले भारत का पहला कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला भी केरल में ही सामने आया था। जानकारी के अनुसार चीन के वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा छात्र इसकी चपेट में आया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Recommended Video

    Kerala में Corona Virus के दूसरे मामले की पुष्टि, China से लौटा था Patient | वनइंडिया हिंदी
    harshvardhan

    दूसरे मरीज के संपर्क में आने से हुआ संक्रमित

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस का जो दूसरा मरीज सामने आया है उसका पहले मरीज के साथ चीन में संपर्क हुआ था। हमे लोगों को आइसोलट रखना होगा। चीन से जो लोग आ रहे हैं उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। मैंने केरल के स्वास्थ्य मंत्री को भरोसा दिया है कि हम हर संभव मदद करेंगे।

    अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने लगाया प्रतिबंध

    वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने अस्थायी रूप से उन लोगों को अपने देश में आने से प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने हाल ही में चीन की यात्रा की है और वह उनके देश के नागरिक नहीं है। इसके अलावा जापान ने भी विदेशियों के अपने देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने चीन के उस वुहान का दौरा किया है। अमेरिका ने यह पाबंदी शुक्रवार को लगाई है। हालांकि इस पाबंदी से अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों को छूट दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंमत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को इस पाबंदी का एलान किया साथ ही कहा कि आस्ट्रेलिया के नागरिको, यहां रहने वाले, उनपर आश्रित और उनके कानूनी अभिभावक व रिश्तेदारों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

    अमेरिका ने लगाई पाबंदी
    अमेरिका की ओर से कहा गया है कि कोई भी अमेरिकी नागरिक जिसने पिछले 14 दिन के भीतर चीन के वुहान का दौरा किया है उसे 14 दिन तक अलग निगरानी में रखा जाएगा और उनका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि चीन के हुबेई शहर के वुहान में कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र है। जानकारी के अनुसार जबसे कोरोना वायरस फैला है उस वक्त से चीन जाने वाली तकरीबन 10000 फ्लाइट को रद्द किया जा चुका है। वियतनाम ने तकरीबन सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध मेनलैंड चीन, हॉगकॉग, मकाउ पर 1 मई तक के लिए लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+