सोमवार से महिला जनधन खाते में पहुंचेगी 500 रुपये की दूसरी किस्त, जानिए किस तारीख से निकाल सकेंगे पैसे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को और 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक परेशानी ना हो इसलिए केंद्र सरकार ने महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट में 500-500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त भेजने का काम शुरू कर दिया है। वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

वित्तीय सेवा सचिव ने ट्वीट कर दी जानकारी

वित्तीय सेवा सचिव ने ट्वीट कर दी जानकारी

देवाशीष पांडा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'PM गरीब कल्याण पैकेज के तहत PMJDY के महिला खाता धारकों को Rs 500 की मई माह की किश्त बैंकों में भेजी जा रही है। पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, बैंकों में भीड़ से बचने के लिए नीचे वाले समय सारणी अनुसार ब्रांच, CSP, बैंक मित्रों से रकम लें। स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहें।' देवाशीष पांडा ने अपनी ट्वीट के साथ एक सूचना पत्र भी शेयर किया है जिसमें जनधन खाताधारकों को कई जानकारियां दी गई हैं।

वित्त मंत्रालय ने किया था ये ऐलान

मालूम हो कि कोरोना वायरस संकट में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशव्यापी लॉकडाउन के एक दिन बाद 26 मार्च को ही अप्रैल महीने से महिला जनधन खातों में तीन माह तक 500-500 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने बताया कि सरकार मदद की दूसरी किस्त सोमवार से भेजना शुरू करेगी, लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक सारिणी जारी की गई है। खाता धारक सारणी के अनुसार ही बैंक पहुंचे ताकि कोरोना संकट में भीड़ होने से बचा जा सके।

इस तारीख से निकाल सकेंगे पैसे

इस तारीख से निकाल सकेंगे पैसे

देवाशीष पांडा द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि कौन कब पैसे निकाल सकता है।

  • शेड्यूल के मुताबिक जिन महिला खाता धारकों के अकाउंट का अंतिम नंबर 0 या 1 है, वह 4 मई, 2020 से अपने पैसे खाते से निकाल सकती हैं।
  • वहीं, जिनके अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है वह 5 मई, 2020 से पैसे निकाल सकते हैं।
  • जिन महिला जनधन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 4 या 5 है वह 6 मई 2020 को निकासी कर पाएंगे।
  • जिनके अकाउंट का अंतिम अंक 6 या 7 है वह 8 मई, 2020 से सरकारी राशि को निकाल सकेंगे।
  • जिनका आखिरी अंक 8 या 9 है वह 10 मई, 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं।

अच्छी बात यह है कि खाता धारक 11 मई, 2020 के बाद भी किसी भी दिन अपने बैंक जाकर यह राशि निकाल सकते हैं इसकी कोई समय सीमा नहीं है।

यह भी पढ़ें: केंद्र से केजरीवाल ने की दिल्‍ली को खोलने की अपील, बोले- लॉकडाउन से कोरोना खत्म नहीं होगा, हमें जीना सीखना होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+