भाजपा की पाठशाला: एलके आडवाणी ने कहा नरेंद्र मोदी ने पहले ही मैच में मारी ट्रिपल सेंचुरी

भाजपा की पाठशाला के दूसरे दिन पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण्ा आडवाणी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। यहां एलके आडवाणी ने अपने लंबे कॅरियर से जुडे हुए कटु सत्य भी मौजूद सांसदों से साझा किए। इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी दिग्गजों ने भी अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कल नवनिर्वाचित सांसदों से संसद और इसके बाहर अच्छे आचरण पर ध्यान देने को कहा था, क्योंकि लोग उन्हें देख रहे हैं। मोदी ने उन्हें क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने और सुशासन के संदेश को फैलाने को कहा था।
पहली बार निर्वाचित सांसदों की बीजेपी की कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक सुरेश सोनी ने नए जन प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
सूरजकुंड में आयोजित इस ट्रेनिंग सेशन के दौरान सूत्रों के मुताबिक सुरेश सोनी ने बीजेपी के सांसदों से कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है और जनता का भरोसा किसी भी हाल में नहीं टूटना चाहिए। उन्होंने कहा, आप में से ज्यादातर संघ के बारे उसकी विचारधारा से वाकिफ हैं, विचारधारा से किसी भी सूरत में नहीं भटकना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications