14720 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी SEBI, गलत तरीके से व्यापार करने का लगा आरोप
नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने गलत तरीके से व्यापार करने वाली 14700 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। सेबी ने करीब 14700 कंपनियों पर कार्यवाई का फैसला किया है, जो इलिक्विड स्टॉक ऑप्शन सेग्मेंट में नियमों का पालन न करते हुए गलत तरीके से व्यापार कर रहे हैं। सेबी ने कहा है कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सेबी के मुताबिक पहले चरण में 567 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेबी 59 कंपनियों के संदर्भ में जांच कर रही है कि क्या इन कंपनियों ने 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 के बीच धोखाधड़ी व्यापार गतिविधियों से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया है।












Click it and Unblock the Notifications