सेबी ने डीएलएफ पर लगायी पाबंदी,शेयर बाजार से बाहर
नई दिल्ली। गलत आइपीओ की जानकारी देने के चलते सेबी ने डीएलएफ पर पाबंदी लगा दी है। सेबी ने डीएलएफ पर किसी भी तरह के निवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। सेबी की यह कार्यवाही एक बड़ी कार्यवाही के रूप में देखी जा रही है। यही नहीं सेबी ने डीएलएफ पर किसी भी तरह मार्केट से पैसा जुटाने पर रोक लगा दी है। सेबी के इस फैसले के बाद डीएलएफ शेयर बाजार से बाहर हो गया है।

डीएलएफ पर सेबी ने तीन साल के लिए पाबंदी लगा दी है। डीएलएफ के चेयरमैन पर शेयर बाजार से पैसा जुटाने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है। आपको बता दें कि डीएलएफ और राबर्ट वाड्रा के बीच जमीन सौदा पहले ही विवाद का विषय बना हुआ है। अपनी चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री ने वाड्रा के जमीन सौदों पर सवाल उठाये थें।
सेबी के इस कदम के चलते डीएलएफ के शेयर को भारी नुकसान होने की संभावना है। शेयर बाजार में डीएलएफ पर पाबंदी के साथ ही इसके निवेशकों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications