साधना ब्रॉडकास्ट मामले में Sebi ने उठाए सख्त कदम, एक्टर अरशद वारसी और अन्य के खिलाफ एक्शन
यू ट्यूब पर अपलोड किए गए भ्रामक और फर्जी वीडियोज के चलते एक्शन लेते हुए सेबी ने अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत कई लोगों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

मशहूर बॉलीवुड एक्टर और उनकी पत्नी अरशद वारसी पर सेबी की गाज गिरी है। सेबी ने एक्टर, उनकी पत्नी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटरों समेत 31 इकाइयों को प्रतिभूति बाजार से बैन कर दिया है। इसके साथ ही अपने बयान में सेबी ने कहा है कि नियामक ने 31 संस्थाओं को अगले आदेश तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरीके से प्रतिभूति खरीदने या फिर बेचने से रोक दिया है।
झूठे वीडियो हुए अपलोड
बताते चलें कि ये कार्रवाई यूट्यूब पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने के बाद की गई है। सेबी ने पाया कि कुछ लोगों ने झूठे और भ्रामक वीडियो अपलोड किए, जिसमें निवेशकों को असाधारण लाभ के लिए साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के शेयर खरीदने के सलाह दी गई। इस मामले को लेकर एक्शन लेते हुए सेबी ने अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी के अलावा साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के कुछ प्रमोटरों को भी प्रतिभूति बाजार में हिस्सा लेने से रोक दिया है।
सेबी ने क्या कहा?
प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ सेबी ने यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड किए जाने के बाद संस्थाओं द्वारा किए गए 54 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को भी जब्त कर लिया है। अंतरिम आदेश के अनुसार, अरशद वापसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी मारिया गोरेटी को यहां से 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ है। वहीं इकबाल हुसैन वापसी को 9.34 रुपये का लाभ हुआ है। औरों के साथ इन तीन लोगों को सेबी ने वॉल्यूम क्रिएटर्स में क्लासिफाई किया है।
सेबी को मिली शिकायतें
सेबी को शिकायतें मिलने के बाद ये जांच शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ संस्थाएं साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के शेयरों में हेराफेरी कर रही थीं और शेयर बेच रही थीं। शिकायतों में ये भी आरोप था कि निवेशकों को लुभाने के लिए दोनों कंपनियों के बारे में गलत सामग्री वाले भ्रामक वीडियो भी अपलोड किए गए थे।
चैनल के शेयरों में हेरफेर
साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की बात की जाए, तो कंपनी के बारे में झूठे और भ्रामक वीडियो दो यूट्यूब चैनलों पर अपलोड किए गए थे। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया था कि टेलीविजन चैनल साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों की कीमत में हेरफेर के अलावा गलत तरीकों से शेयरों की बिक्री तक की जा रही थी। इसके साथ ही निवेशकों को लुभाने के लिए कंपनी के बारे में झूठी जानकारी वाला वीडियो अपलोड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications